नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी मॉल के समीप रविवार की सुबह चलती इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह गौड़ सिटी मॉल के समीप एक चलती ई-वी कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे युवक ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। हालांकि इस बीच कार पूरी तरह जल गई। इस घटना में किसी के जनहानि की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 यह भी पढ़ें- सावधान! पावर बैंक यूज करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना ...