हजारीबाग, मई 31 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या जीआर 675/16 के वारंटी कैलाश सिंह, कन्हाई सिंह और वालो सिंह, तीनों पिता लालो सिंह, ग्राम चौबे निवासी को गिरफ्तार किया गया। वहीं जीआर संख्या 2420/16 के वारंटी जयदेव सोनार, पिता हिरामन सोनार, ग्राम चौबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- कोडरमा थाना ने चार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...