हजारीबाग, मार्च 10 -- चलकुशा प्रतिनिधि थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू व संचालन थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य सविता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह उपस्थित थे। बैठक में सभी अखाड़ों के लोगों की समस्या सुनी गई। जिसमें लोगों ने कहा की चलकुशा प्रखंड में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने कहा कि किसी तरह के अफवाहें फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। रामनवमी में डीजे एवं शराब पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी । चलकुशा थाना क्षेत्र के सभी रामनवमी अखाड़ा वाले इस नियम का पालन करें। अगर यदि कहीं भी रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाया गया तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.