बोकारो, अप्रैल 27 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत डीआरएंडआरडी चलकरी में प्रस्तावित सोलर प्लांट लगने से पहले सीसीएल प्रबंधन से हक-अधिकार की मांग बुलंद की गई है। रविवार को पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आदिवासी समाज की बैठक की अगुवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा की सीसीएल ने 43 वर्ष पूर्व चलकरी की जमीन को अधिग्रहण कर डीआरएंडआरडी खोलकर कोयला उत्पादन करने का निर्णय लिया था जो नहीं हो सका। अब सोलर प्लांट लगाने के लिए तत्पर है। सीसीएल ने जिस जमीन को चिन्हित किया है वहां आदिवासी परिवार के लोग खेती कर जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विस्थापितों को हक नहीं मिला तो होगी आर-पार की लड़ाई: दिलीप यहां तक की उस जमीन का रसीद भी आदिवासी लोग कटा रहे हैं। फिर भी सीसीएल उसी जमीन को ही लक्ष...