चलकरी के पुरोहित गोवर्धन बनर्जी का निधन
बोकारो, अप्रैल 7 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड के चलकरी स्थित मंडल टोला के पुरोहित गोवर्धन बनर्जी का सोमवार को बीजीएच बोकारो में निधन हो गया। निधन से उनके यजमानों में शोक की शोक व्याप्त है। दो दिन पहले उन्हे मस्तिष्क में दर्द शुरू होने के बाद बीजीएच में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस लिया। वे अपने पीछे पत्नी, एक विवाहिता बेटी और एक बेटा छोड़ गए। भरत कुमार मंडल व अशोक मंडल ने कहा कि पुरोहित का इस तरह जाने से उनके हम यजमान शोकाकुल हैं। उनका ज्ञान यजमानों के लिए अमूल्य था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.