रांची, मार्च 5 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड उलगुलान संघ की क्षेत्रीय बैठक गुरुवार को अंड़की प्रखंड के चलकद गांव में हातु मुंडा और जोहन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 17 मौजा के ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक व जनजातीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि खूंटी जिले के तीनों विधायक सत्ताधारी दल से हैं और वे जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं, लेकिन परिषद की बैठकों में आदिवासी अस्तित्व, अस्मिता और स्वशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी चुप्पी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पेसा कानून से असंगत नियमावली के निर्माण तथा सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट के मूल्यांकन पर रोक लगाने जैसे निर्णयों में उनकी क्या भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.