सिमडेगा, अप्रैल 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लचरागढ़ क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके कानूनी अधिकारों,निःशुल्क विधिक सहायता तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल,पीएलवी मदन दास एवं रोशन कुलू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.