आरा, मई 22 -- * -आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों के बच्चे हो रहे लाभान्वित * -एनीमिया की जांच कर आंकड़ों को पोर्टल पर किया जायेगा अपलोड आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलंत चिकित्सा दलों की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों व सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों का 44 स्वास्थ्य अवस्थाओं को लेकर जांच की जाती है, जिसमें एक एनीमिया की जांच भी शामिल है। इसके लिए एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सभी चलंत चिकित्सा दलों को डिजिटल हेमोग्लोबिनोमीटर से लैस किया गया है और जांच भी की जा रही है।

जांच और आंकड़ों का अपलोड अब जांच के आंकड़ों को यू विन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश जारी किया गया है। चलंत चिकित्सा दलों में कार्यरत फार्मासिस्टों या जिन दलों में फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं हैं, उन दलों के आयुष चिक...