दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से पीएचईडी के चलंत चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड क्षेत्रों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र एवं जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थापित सरकारी चापाकलों के रखरखाव एवं मरम्मती कार्य को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है। डीएम ने बताया कि पीएचईडी ने प्रत्येक प्रखंड के लिए चलंत मरम्मत दल का गठन किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि चापाकलों की मरम्मत से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 06272-22056 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत प्राप्त होते ही कनीय अभियंता, अभियंता, तकनीशियन एवं कर्मी चलंत मरम्मत दल के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.