देवरिया, जून 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के चर्म रोग व सर्जरी विभाग के ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते अव्यवस्थाओं के बीच मरीजों का इलाज किया जा सका। कुछ मरीज दो घण्टे इंतजार करने के बाद मरीज चिकित्सकों से दिखा सके। वहीं गर्मी के कारण ओपीडी परिसर में मरीज बेहाल थे, हाथ में लिए पर्ची व कपड़े से हवा करते रहे। मौसम में परिवर्तन होने के साथ एक बार फिर मेडिकल कालेज के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को चर्म व सर्जरी विभाग मरीजों की भीड़ अधिक रही। चर्म रोग विभाग में खुजली की समस्या को लेकर सबसे अधिक मरीज पहुंचे थे। वहीं सर्जरी , मेडिसिन व हड्डी विभाग में भी मरीजों की लम्बी लाइन लगी रही। सुबह रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलते ही मरीजों ने लाइन लगाकर रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.