जमशेदपुर, मई 21 -- जमशेदपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटीमदा में एक दिवसीय चर्म रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि शरीर में किसी भी प्रकार का दाग तथा दाग में निश्चित सुनापन तो वह कुष्ठ रोग हो सकता है। तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। कुष्ठ रोग न अभिशाप है और न पिछले जन्म का पाप। यह एक बैक्टीरिया जनित रोग है। इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कुष्ठ रोग का कार्डिनल सिम्पटम्स, प्रकार, लक्षण,उपचार तथा कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यांगता के बारे में बताया। एमपी डबल्यू जन्मेजय महतो ने सेल्फ केयर के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने रिकंस्ट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया कि इस सर्जरी के द्वारा दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सहियाओं को कुष्ठ विभाग से मिलने वाली प्र...