चाईबासा, मार्च 6 -- चाईबासा। सदर अस्पताल में चर्म रोग और मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं रहने से यहां आने वाले मरीजो को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बाहर में अघीक पैसा देकर इलाज करवाना पड़ रहा है। साथ ही साथ इलाज करवाने के लिए जमशेदपुर और रांची भी जाना पड़ रहा है।पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि जिस तरह से सदर अस्पताल में महीना में एक दिन कैंसर और हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुला कर शिविर लगाया जा रहा है और रोगियों का उपचार किया जा रहा है,उसी तरह से कम से कम महीना में एक या दो दिन चर्म रोग और मानसिक रोगियों के लिए शिविर लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में शिविर लग जाने से चर्म रोग और मानसिक रोगियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, गरीब...