जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चर्च स्कूल बेल्डीह में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने बापू के सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश को जीवंत करते हुए विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी से कक्षा दो तक के छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई विशेष झांकी रही। नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक झांकी में भाग लिया। झांकी विद्यालय के गेट नंबर दो से शुरू होकर गेट नंबर पांच तक पहुंची। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने शिक्षकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, सादगी और देश के प्रति योगदान से परिचित कराना था। यह भी पढ़ें- चर्च स्कूल ब...