मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना। गुरुवार को चर्च रोड पर भीषण जाम लग गया। पुआल से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉला यहां फंस गया जिसके चलते किसी भी वाहन को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब आधा घंटे तक उसके पहिये थमे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था बनवाकर पहले एंबुलेंस को निकाला, फिर जाम खुलवाया। जाम खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली। बता दें, कि सरधना में बड़े वाहनों पर नो एंट्री लगी हुई है उसके बाद भी बड़े वाहन नगर में घूमते हुए दिख जाएंगे। गुरुवार दोपहर पुआल से लदा एक बड़ा ट्रैक्टर ट्रॉला चर्च रोड पर आ गया। जैसे ही वह चर्च के गेट के सामने पहुंचा तो वह फंस गया जिसके बाद अन्य वाहनों को वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिला। देखते ही देखते चर्च गेट के सामने भीषण जाम लग गया। इसी बीच एक एंबुलेंस भी ज...