मेरठ, जनवरी 2 -- सरधना। नव वर्ष मनाने ऐतिहासिक चर्च पहुंचे सैलानियों के लिए सजी प्रभु यीशु के जन्म की चरनी आकर्षण का केंद्र बनी रही। सैलानियों ने चरनी को निहारा और उसके सामने खूब फोटो खिंचवाई। गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक ऐतिहासिक चर्च में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। मेले जैसा माहौल यहां देखने को मिला। सैलानियों ने चर्च में कृपाओं की माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष कैंडल भी जलाए। साथ ही चर्च में अंदर पहुंचकर उसकी सुंदरता को भी निहारा। प्रतिदिन चर्च शाम को चार बजे सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है, लेकिन नव वर्ष के अवसर पर शाम पांच बजे तक भी चर्च गुलजार था। पांच बजे के बाद चर्च का गेट बंद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...