बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में ईसाई समुदाय की ओर से गुड फ्राइडे का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। शहर से सटे अमृतपाली स्थित चर्च और विशुनीपुर के गिरिजाघर में शुक्रवार को श्रद्धा और त्याग का मिला-जुला रंग दिखाई दिया। चर्च स्थलों पर हुई प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशू के बदिलान और त्याग को याद करते हुए मोमबत्तियों की रोशनी और भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बनाया गया। अमृतपाली चर्च में फादर मुकुल ने प्रभु यीशु मसीह के क्रूस बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना कराई। कहा कि गुड फ्राइडे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि प्रेम, क्षमा और मानवता के उद्धार का संदेश देता है। श्रद्धालुओं ने मौन व्रत रखकर आत्मचिंतन किया और क्रूस यात्रा को झांकियों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। महिलाओं और बच्चों की आंखें नम हो उठीं जब यीशु के दुखभो...