सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। डुमरा रोड स्थित तल्खापुर के कैथलिक चर्च एवं मड़पा कोठी मिशन चर्च में रविवार को ईसाईयों ने ईस्टर का पर्व धूमधाम से मनाया।गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। मान्यता है कि इशू मसीह के मृत्यु के दो दिन बाद यानी रविवार को वे फिर से जीवित हो गए थे। ऐसे में गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर मनाने की परंपरा रही है। तलखापुर चर्च के फादर जोसेफ मरांडी एवं मड़पा कोठी मिशन चर्च के फादर हेनरी डिसूजा ने बताया कि शनिवार की नौ बजे रात्रि से विशेष प्रार्थना शुरू हुई।जो रात के 11.30 बजे तक चली।इसे पास्ता जागरण कहा जाता है।इसमें चर्च के बाहर आग जलाई गई।आग पर आशीष होती है। उक्त आग से ईस्टर का मोमबत्ती जलाई गई।मोमबत्ती को लेकर लोग चर्च में प्रवेश किया।फिर गिरिजाघर की घंटी बजी।जो संकेत के रूप में प्रभ...