फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित इण्डियन प्रेस विटेरियन चर्च की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई है। पास्टर सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1857 से बना चर्च परिसर बोर्डेन अफिरियल पादरी साहब बहादुर डॉक्टर के नाम दर्ज है, जिसे न बेचा जा सकता है और न ही किराये पर दिया जा सकता। राजेन्द्र कुमार द्वारा उक्त भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। 23 अप्रैल की दोपहर पादरी निवास का दरवाजा तोड़कर अपना दरवाजा लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- अवैध गतिविधि के आरोप में ट्रस्ट परिसर सील, दस्तावेज पेश करने के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...