कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। न्यू लाइफ चर्च काकादेव में आगमन का तीसरा रविवार तीसरी कैंडल जलाने के साथ रविवार को सेलिब्रेट किया जाएगा। पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि विभिन्न प्रमुख चर्च में क्रिसमस ट्री, क्रिसमस सेलिब्रेशन, कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया जाएगा। 14 दिसंबर को शालोम इंटरनेशनल चर्च में क्रिसमस ट्री का आयोजन किया जा रहा है। 16 दिसंबर को क्राइस्ट चर्च माल रोड में कैंडल लाइट सर्विस होगी। 17 दिसंबर को असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च शारदा नगर में महोत्सव होगा। 18 दिसंबर को न्यू लाइट चर्च में कैंडल लाइट सर्विस और 24 दिसंबर को शहर भर के प्रमुख चर्चों में वेलकम क्रिसमस का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...