नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Sudarshan Pharma Industries: फार्मा सेक्टर की कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार, 16 सितंबर को निवेशकों के फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अमेरिका की MedTherapy बायोटेक में 9.50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना को लेकर नया अपडेट दिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।क्या है अपडेट? कंपनी ने बताया है कि डील का प्रस्ताव अभी 'ड्यू डिलिजेंस' (जांच-पड़ताल) के दौर में है। MedTherapy से कन्फर्मेशन और बोर्ड रेजोल्यूशन का इंतजार है। कंपनी ने यह भी बताया कि उसके प्रमोटर-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हेमल मेहता के अलावा जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन मेहता द्वारा 1.50% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव भी जांच-पड़ताल के दौर में है। इसके लिए भी MedTherapy बोर्ड के कन्फर्मेशन और रेजोल्यूशन का इंतजा...