बरेली, मार्च 2 -- पंचायती राज निदेशालय में सम्बद्ध चर्चित अधिकारी किरन चौधरी को बरेली का नया डीपीआरओ बनाया गया है। निवर्तमान डीपीआरओ कमल किशोर को प्रतीक्षारत किया गया है। रविवार को आदेश जारी होने के बाद विभाग में चर्चाओं का जोर गरम है। पंचायती राज के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने रविवार को किरन चौधरी को बरेली में डीपीआरओ के पद पर तैनात करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के आते ही पंचायती राज विभाग में हलचल तेज हो गई। विजिलेंस लखनऊ की टीम ने पिछले वर्ष 4 फरवरी को डीपीआरओ किरन चौधरी और सेवानिवृत्त चालक को 70000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मथुरा में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद वो रिहा हुईं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...