बुलंदशहर, जून 25 -- गांव चरौरा मुस्तफाबाद में मोहर्रम की 8 तारीख होने पर विशाल जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में दहकते अंगारों पर चलकर जोरदार मातम किया। बाबूजान, विलायत अली, अमीर हसन, समसुल हसन, आदि ने पहला मरसिया पढ़ कर जुलूस की शुरुआत की। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग शोक के प्रतीक काले रंग के कपड़े पहनकर नंगे पैर मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस बड़ी मस्जिद पर पहुंचकर मातम में तब्दील हो गया। सगीर गांधी जन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों को निशुल्क दवाईयां वितरित की। इस दौरान समीर एथलीट, इतरात अली, रिहान हैदर, शाने हैदर, मोहम्मद शाहमीर, अबू तालिब, असगर अब्बास, वसीम एथलीट, इस्लाम खां, साहिल अली, अमजद अली आदि रहे।उधर यह भी पढ़ें- चरौरा-औरंगाबाद में दुलदुल घोड़े के जुलूस नि...