चरित्र निर्माण शिविर में लाठी-तलवार चलाना सिखाया
बागपत, मई 25 -- बड़ौत। नगर के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी मे राष्ट्रीय आर्य वीर दल द्वारा सात दिवसीय आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके के चौथे दिन वीरांगनाओं में अनुशासन, राष्ट्र भक्ति और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और प्रार्थना के उपरांत बालिकाओं ने सूर्य नमस्कार, पीटी, योगाभ्यास और कदमताल का प्रशिक्षण लिया। साथ ही लाठी संचालन, तलवार प्रशिक्षण और आत्मरक्षा से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। योगेंद्र कुमार सरोहा, शिविर संयोजक आचार्य धर्मवीर आर्य, प्रधान शिक्षिका सुमेधा आर्या, स्वाति आर्य, समीक्षा, सृष्टि, परी एवं तनु ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया। यह भी पढ़ें- चरित्र निर्माण में स्वभाव व व्यवहार की अहम भूमिका : कर्नल अरविंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.