मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- खतौली। क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के गुरु गाणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज का 71 वीं जयंती महामहोत्सव श्री पदम प्रभ दिगंबर जैन मंदिर भागीरथी में विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक अतुल जैन ने बताया ने बताया कि 31 दिसम्बर को नगर में कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो चंद्रपुर दिगंबर जैन मंदिर पीसनोपाडा से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। जहां पर मंत्र चरण पूर्वक कार्यक्रम स्थल की शुद्धि की जाएगी। एक जनवरी को महा मस्तकाभिषेक सुबह दस बजे से गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के जन्मोत्सव निमित्त नृत्य मंगलाचरण, 71 परिवारों द्वारा संगीत में पूजन, शास्त्र भेंट, विनयांजलि, पद प्रक्षालन एवं मुनि श्री के नववर्ष पर विशेष प्रवचन आयोजित होंगे। उस...