शाहजहांपुर, मई 24 -- तिलहर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में द रेनेसां एकेडमी, तिलहर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यह भी पढ़ें- कटिहार : प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा कार्यकर्ताओं में भरी नई ऊर्जा : डॉ. दिलीप जायसवालकार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय के बेहद पाबंद हैं और यही अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां और कार्यशैली ...