बक्सर, जनवरी 11 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चरित्रवन इलाके से एक युवक घर से निकला और लापता हो गया। उसके द्वारा भेजे गए मैसेज से पूरा परिवार डरा हुआ है। इस मसले को लेकर युवक की मां ने टाउन थाना की पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। चरित्रवन स्थित नौलखा मंदिर के पास रहने वाली श्वेता देवी ने टाउन थाना को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका बड़ा बेटा रितेश कुमार पाल (22) रविवार की सुबह करीब 9 बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने अपनी छोटी बहन के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि उसका एटीएम और बैंक पासबुक घर पर है और वह मरने जा रहा है। यह मैसेज मिलते ही पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चूंकि वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया है, जिसके चलते उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। काफी खोजबीन के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.