हजारीबाग, मार्च 25 -- चरही(हजारीबाग)प्रतिनिधि। चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटो मार्ग के 23 नंबर पुल के समीप बुधवार को बारह चक्का ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की बुधवार को मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार 23 नंबर गांव निवासी नारायण पासवान की 50 वर्षीय पत्नी बेंदली देवी, बुधवार को चरही से अपना ईलाज करवाकर वापस एक आटो में सवार होकर 23 नंबर आ रही थी। ऑटो से उतरने के बाद अपने घर जाने के लिए परेज की ओर से उतरी। वह बारह चक्का वाहन का पार होने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बारह चक्का ट्रक ने सड़क पर बने गढ्ढे को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार के लगभग 12:30 बजे की बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग...