चरही में महिला से बाइक सवार उचक्कों ने पैसों का थैला छीनकर फरार
हजारीबाग, मई 2 -- चुरचू, प्रतिनिधि। चरही थाना क्षेत्र के आकाशगंगा मार्केट स्थित बैंक ऑफ इंडिया, चरही शाखा से शनिवार को दो महिलाएं पैसे निकालकर मिशन स्कूल में बच्चों से भेंट करने जा रही थीं। तभी स्कूल के समीप सड़क पर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो उचक्कों ने महिला से पैसों का थैला झपट लिया और हजारीबाग की ओर फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना लगभग तीन बजे की है। दोनों महिलाएं बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर सड़क पार कर मिशन स्कूल में बच्चों से मिलने जा रही थीं, तभी यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं रौशन महिला विकास संघ, चुरचू के चीचीकाला सिंघानिया की रहने वाली हैं। यह भी पढ़ें- बाइक पर सवार दो उचक्कों ने की चेन की छिनतई इनमें आरती देवी, पति मनोज ठाकुर एवं मंजू देवी, पति गणेश महतो शामिल हैं। दोनों महिलाएं बैंक ऑफ इंडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.