बांदा, जून 3 -- बांदा। खेलते समय चरही में डूब जाने से बालक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालों कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी चार वर्षीय प्रवेश पुत्र उमेश बुधवार की सुबह खेलता हुआ खेत स्थित बोरिंग में पहुंच गया। जहां पर चरही में डूब गया। काफी देर बाद जब उसका पता नहीं लगा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन की बाद में देखा तो बच्चा चरही में पड़ा हुआ था, उसे पानी से बाहर निकाल लिया जीवित होने की संभावना पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ ...