हजारीबाग, मई 6 -- चुरचू प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय, चरही के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 202 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। कला संकाय में 171 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 120 प्रथम श्रेणी, 50 द्वितीय श्रेणी तथा एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सफल रहा। कला संकाय में अनन्या कुमारी ने 434 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनीं। वहीं सोनी कुमारी ने 429, सबही फातमा 422, अंजली कुमारी 418 तथा रिंकी कुमारी ने 416 अंक प्राप्त किए।विज्ञान संकाय में 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 20 प्रथम श्रेणी एवं पांच द्वितीय श्रेणी में सफल हुए। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल का रिजल्ट शत-...