हजारीबाग, जनवरी 31 -- चरही, प्रतिनिधि प्रखंड के चरही दुर्गा मंडप प्रांगण में होने वाले सात दिवसीय श्री भगवती पाठ को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवासल ने शनिवार को चरही आकर आयोजन का जायजा लिया। साथ ही आयोजकों से भी मिले। आयोजकों ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया। सांसद मनीष जायवासल ने आयोजन कमेटी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही चरही के ग्रामीणों ने सांसद मनीष जायवासल को चरही एनएचआई द्वारा सर्विस रोड निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के संबंध में एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि एनएचआई के द्वारा चरही में सर्विस रोड निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जबकि चरही घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जिसमें बैंक से लेकर स्कूल और अन्य प्रतिष्ठान पड़ते हैं। ऐसे में सर्विस रोड निर्माण नहीं हो पाने से हज़ारों लोगों को आवागम में काफी दिक्...