हजारीबाग, जुलाई 1 -- चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड के रांची पटना मार्ग पर चरही घाटी हनुमान मंदिर में महापौर अरविन्द कुमार राणा के अगुवाई में मंगलवार की सुबह को सार्वजनिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद एक विशेष बैठक का आयोजन फूलेश्वर महतों कि अध्यक्षता में हुई। जिसमें सैन्ड स्टोन से मंदिर निर्माण, पेयजल, बिजली आपूर्ति, पौधा रोपण, बैंक में खाता एवं अस्थायी मंदिर प्रबन्ध समिति का गठन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। हनुमान मंदिर समिति का गठन भी किया गया।जिसके पदेन अध्यक्ष चरही थाना प्रभारी अजित कुमार बने। उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, चोलेश्वर महतों,सचिव महादेव विश्वकर्मा,सह सचिव रमेश प्रसाद यादव,कोषाध्यक्ष रमेश कुमार,व्यवस्था प्रमुख मुरारी सिंह,संपर्क प्रमुख नीलकण्ठ महतों, चुरचू प्रखण्ड ग्राम समन्वयक प्रमुख फूलेश्वर महतों, पूजारी राम ललन ...