विकासनगर, फरवरी 17 -- विकासनगर पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 230 ग्राम चरस बरामद की गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपी को चेकिंग के दौरान हरबर्टपुर क्षेत्र के बीडीएम स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान शाबेज पुत्र मुकीसुद्दीन निवासी धामपुर बिजनौर हाल निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली सहसपुर के रूप में हुई। बरामद चरस के बारे में आरोपी ने बताया कि वह नशे का है। वह चरस व पत्ती का सेवन करता है। चरस उसने सहसपुर चोरखाला से एक महिला से खरीदा है। चरस वह अधिक दाम पर ड्राईवर लाइन के लड़कों को बेचकर अपने पीने का खर्चा निकालता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.