अल्मोड़ा, मार्च 2 -- अल्मोड़ा। नगर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा व टीम के साथ करबला के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन करबला से बेस तिराहे की ओर से जाता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने वाहन को दौड़ा दिया। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी गौना जलना अल्मोड़ा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से आधा किलो चरस बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...