अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा, संवाददाता। चरस तस्करी और पुलिस टीम पर फायरिंग करने के पांच अलग-अलग मुकदमों में शुक्रवार को कोर्ट ने मथुरा और हरियाणा के दो लोगों को चार-चार साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 23500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुकदमे में फिलहाल दोषी जमानत पर चल रहे थे। मामला रजबपुर थाने से जुड़ा है। आठ सितंबर 2010 को पुलिस टीम की टीम मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव विशंभर निवासी अमीन व हरियाणा राज्य के नूहू जिले में मेवात के गांव टूंडलाका निवासी अरशद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से चरस और अवैध तमंचा व चाकू बरामद किया था। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला, अवैध शस्त्र, अ...