मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- भोपा। गांव जौली से विलायत नगर मार्ग पर पुलिस के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सुमित चौधरी की टीम शुक्रवार की दोपहर जौली से विलायतनगर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ 174 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आबिद पुत्र अकबर निवासी ग्राम मुस्कीपुर थाना बडगांव जिला सहारनपुर व हाल निवासी गांव जटमुझेडा थाना नई मंडी बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...