रिषिकेष, फरवरी 27 -- नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को श्यामपुर क्षेत्र से एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी से 351 ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान कृष्णा नेवपाने, निवासी ग्राम कौलपुर, नेपालगंज, नेपाल हाल निवासी हरिपुरकलां के रूप में हुई है। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि कृष्णा सब्जी की दुकान चलाती है। यह चरस उसने अच्छी कमाई के लालच में नेपाली युवक से खरीदने की बात कही है। वह चरस श्यामपुर क्षेत्र में बेचने के लिए पहुंची थी। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेशी के बाद आरोपी महिला को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...