मुरादाबाद, मई 15 -- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 470 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम फरीदनगर निवासी शाहरुख पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुरादाबाद-काशीपुर रोड से फरीदनगर की ओर जाने वाले नहर मार्ग पर दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 470 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिसपर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अधिक मुनाफे के लालच में वह चोरी-छिपे चरस की खरीद-फरोख्त करने लगा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोर...