रामपुर, मार्च 27 -- क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी गांव में नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, ग्राम प्रधान पति रियाज खां ने पुलिस को तहरीर देकर चरस समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को दी गई तहरीर में प्रधान पति ने बताया कि गांव में कुछ लोग अवैध रूप से चरस का कारोबार कर रहे हैं, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसती जा रही है और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। आरोप लगाया कि नशे के बढ़ते प्रचलन के चलते गांव में चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। इस मामले में कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि गांव में चरस जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.