चरस की खेप के साथ युवक धराया
सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- सोनबरसा। रात के अंधेरे में नेपाल से पगडंडी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक युवक को कन्हौली थाना पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। एसटीएफ से मिली विशेष सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसके पास से लाल छापेदार झोले में छिपाकर रखा 1.226 किलो चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी रकटू बैठा के 28 वर्षीय पुत्र शिवनंदन कुमार के रूप में हुई है। कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:40 बजे वे सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्ती पर निकले थे। रात करीब 1:05 बजे एसटीएफ से सूचना मिली कि शिवनंदन नेपाल से मादक पदार्थ लेकर पगडंडी के रास्ते भलुआहा की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम भलुआहा इंडो-नेपाल सैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.