कौशाम्बी, जून 27 -- चायल विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत चरवा स्थित जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के आवास पर पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी प्रयागराज जोन राजेश तिवारी के नेतृत्व में राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी की 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होने वाली छात्र संवाद कार्यक्रम के संदर्भ अवगत कराया गया एवं वर्तमान स्थितियों पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान के लिए पूर्णतः तैयार हैं । इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी का प्रयागराज में कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है जिसमें वो छात्रों की बातों को सुनेंगे और उनकी पीड़ा समझेंगे। य...