मैनपुरी, अप्रैल 22 -- राजस्थान के जनपद नागौर के थाना डेगाना के गांव चांदा रोड निवासी शिवजी भेड़ बकरी का पालन करते हैं। चारे की समस्या के चलते यह लोग गर्मी के समय में अपने पशुओं को लेकर मैनपुरी आते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पशुपालक शिवजी अपने पुत्र दुर्गा के साथ औंछा के गांव बुढ़र्रा के पास भेड़ बकरी को चरा रहे थे। तभी जसराना की तरफ से आई सफेद स्विफ्ट कार सवार दो युवक कार से उतरे और शिवजी के साथ मारपीट कर बकरी को कार में डालने लगे। शिवजी और उनके पुत्र दुर्गा के चिल्लाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण इनकी मदद को भागे तो उक्त कार सवार बकरी को छोड़कर औंछा की तरफ भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...