चरवाहा विद्यालय की अवधारणा को पीछे छोड़ चुका बिहार : प्रभाकर
पटना, मई 24 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि बिहार चरवाहा विद्यालय की अवधारणा को काफी पीछे छोड़ चुका है। रविवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि बिहार आधुनिकता और तकनीकी समृद्धि के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। एनडीए के शासनकाल प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है और अब बिहार की पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में हो रही है, जो अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर विकसित प्रदेश बनने की राह पर है। यह सब रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि 2005 के बाद एनडीए सरकार की कड़ी मेहनत और स्पष्ट विजन का सकारात्मक प्रतिफल है। अब बिहार में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की बात होती है। बिहार में अब एआई समिट होता है, जिसमें बिहार के युवा अत्याधुनिक तकनीक एआई पर विमर्श करते हैं। सीएम ने कहा है कि बिहार शीघ्र ही एआई हब बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.