भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था, जल संकट, जर्जर सड़कों और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ सोमवार को शहर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सूजागंज कार्मिक संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने बताया कि यह प्रदर्शन दोपहर 1 वैरायटी चौक (महाराज अग्रसेन चौक) के समीप होगा। उन्होंने व्यापारिक समुदायों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से एकजुट होकर इसमें शामिल होने की अपील की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...