मुरादाबाद, मार्च 20 -- भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता ने नगर की विद्युत आपूर्ति को लेकर चिंता जाहिर की है उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि पिछले काफी समय से नगर की विद्युत आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है जिसमें दिन में मुश्किल से एक-दो घंटे विद्युत आपूर्ति होती है पिछले दो दिन से तो 10 से 12 घंटे तक की विद्युत कटौती हो रही है जिस कारण से आम लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है सबसे ज्यादा परेशानी नवरात्रि के व्रत रखने वाले व रोजा रखने वालों में देखी गई लोगों को सुबह के समय पानी तक नहीं मिला यदि आने वाले समय में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो सभी जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य रूप स...