आरा, जून 5 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी थाना परिसर में शुक्रवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जेडीयू नेता बैजनाथ सिंह ने की और संचालन पैक्स अध्यक्ष बबन पांडे ने किया। समारोह में निवर्तमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का विदाई और नवपदस्थापित थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार का स्वागत फूल-माला व अंगवस्त्र से किया गया। समारोह में प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, भाजपा नेता विनय सिंह, सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान, मिथुन सिंह, पिंटू सिंह, आत्मा अध्यक्ष टुनन सिन्हा, अजीत सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, अरविंद, मुन्ना बाबा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए निवर्...