रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। विकासखंड सैदनगर परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के निर्विरोध चयनित किया गया। जिसमें चरन सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष ,सतपाल वाल्मीकि को जिला महामंत्री , अशोक बाबू को जिला कोषाध्यक्ष ,जाकिर हुसैन को जिला संगठन मंत्री ,प्रेम सिंह सैनी को जिला संप्रेक्षक के पद पर मनोनित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...