भागलपुर, दिसम्बर 19 -- लखीसराय । शुक्रवार को लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के जल जीवन हरियाली मिशन के तत्वावधान में जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से चयनित 56 छात्र-छात्राओं ने जल जीवन हरियाली व पर्यावरण विषय पर आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट के माध्यम से भरे। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक नीरज कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा नीलम राज एवं नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा की छात्रा सपना रानी ने प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलौरी के चरनजीत कुमार ने द्वितीय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघड़ी भवानीपुर के सुधांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ...