शामली, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को कस्बा बनत स्थित सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें रालोद के पदाधिकारियों, समाजसेवी लोगों ने आहुति प्रदान कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। हवन पंडित राजबीर शास्त्री ने विधि विधान से संपन्न कराया, जिसके यजमान ओमकार सिंह रहे। तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, संजीव सिलावर, अरविन्द झाल, ओमपाल सिंह, प्रवीन जावला, नीरज प्रधान, ललित चौधरी, राजबीर सिंह, दीपक प्रधान बुटराडी आदि मौजूद रहे। 23एसएमएल42-...