मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की जनहितैषी सोच, संघर्ष और जीवन दर्शन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ को मजबूत एवं प्रभावी बनाने का निर्णय हुआ। मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहिलखंड रामवीर सिंह ने सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह को नमन कर सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज है। सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखता है। चौधरी साहब के देशहित एवं ग्रामीण भारत के लिए किए गए जमींदारी उन्मूलन, पटवारी व्यवस्था में सुधार और 'खेत से संसद तक' किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई जैसे उनके कार्य को प्रेरणापुंज माना ...